फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आरोपी के पास कैसे पहुंची पुलिस बंदूक, बना सवाल

आरोपी के पास कैसे पहुंची पुलिस बंदूक, बना सवाल

Tue, 30 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के पास कैसे पहुंची पुलिस बंदूक, बना सवाल
air gun - फोटो : google
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के नाम से फेसबुक पर बनी वीरा गौंडर की आईडी से सनसनी फैल गई है। हालांकि, वीरा गौंडर की आईडी बनाकर पुलिस को धमकियां देने के मामले में नाहन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी भी कई ऐसे सवाल है, जिससे पर्दा उठना बाकी है।

वीरा गौंडर के नाम से आईडी चला रहे आरोपी अनुज शर्मा के फोटो में एक बंदूक भी दिख रही है। पता चला है कि बंदूक पुलिस की है। अब सवाल उठता है कि पुलिस की बंदूक अनुज के पास कैसे पहुंची। प्रारंभिक जांच में अभी पुलिस ने अनुज के खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर से तार जुड़े होने की संभावनाओं से इनकार किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बनी वीरा गौंडर की आईडी में अनुज ने पुलिस को सिर्फ धमकियां ही दी हैं जिसमें हुण अस्सी लवावांगे पुलिस वालये दे स्टार ...लहजे में पुलिस को धमकियां दी गई हैं। वहीं, आईडी में हथियारों से लैस फोटो भी दिखाए गए हैं। आईडी के बैकग्राउंड पेज पर दो लोगों को दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे पर पिस्तौल तान कर दिखाया गया है। इस आईडी में कितनी सच्चाई है, अनुज ने इस तरह की आईडी को क्यों बनाया। इस तरह के सभी सवाल पुलिस की जांच के बाद ही बेपर्दा होंगे। साथ ही अनुज का विक्की गौंडर कनेक्शन भी छानबीन के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, पुलिस ने आरोपी अनुज को भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी के लैपटॉप व मोबाइल को भी कब्जे में लिया है।

उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि वीरा गौंडर आईडी पर अनुज के फोटो में पुलिस कर्मी की बंदूक दिख रही है। पता लगाया जाएगा कि आरोपी के पास बंदूक कैसे आई। उन्होंने बताया कि आरोपी के तार गैंगस्टर से जुड़े होने का अभी तक पता नहीं चला है। फिर भी पुलिस सभी सवालों की बारीकी से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed