{"_id":"59a1caa84f1c1bed1d8b4a5b","slug":"91503775400-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की कोटी उतरऊ पंचायत के भांबल गांव में 55 वर्षीय जगत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब जगत सिंह काम कर रहा था। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक उसे करंट का जोरदार झटका लगा। करंट लगने से अचेत हालत में छत पर ही पड़ा रहा। जब परिवार के सदस्यों ने जगत सिंह को अचेत हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत ही 108 एंबुलेंस की सहायता मांगी। ईएमटी विक्रम व पायलट कुलदीप ने जगत सिंह को शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
---करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत