{"_id":"5b2130054f1c1b2b428b49ed","slug":"81528901637-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौरी ताल के समीप सड़क हादसे में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमौरी ताल के समीप सड़क हादसे में दो घायल
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरमौरी ताल के समीप सड़क हादसे में दो घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पांवटा के देवीनगर निवासी जगदीप सिंह (42) पुत्र चतर सिंह तोमर व सतीश कपूर स्कूटी पर मंगलवार को सतौन की तरफ जा रहे थे। इस बीच सिरमौरी ताल के समीप मोड़ पर एक बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में जगदीप सिंह व सतीश कपूर को चोटें आई हैं। हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सतीश को मामूली चोटें आई हैं। जबकि, जगदीप तोमर के सिर पर ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
-----------