फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लापरवाह 105 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

लापरवाह 105 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

Wed, 06 Jun 2018 07:51 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह 105 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
लापरवाह 105 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड
फोन सुनने और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर हुई कार्रवाई
सिरमौर पुलिस की अनुशंसा पर आरएलए ने किए सस्पेंड
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)।
खबरदार...। शराब पीकर गाड़ी चलाने के आदी हैं तो यह खबर सीधी आपसे जुड़ी है। यह खबर ड्राइविंग के दौरान फोन पर बातें करने वालों के लिए भी आवश्यक है। यदि आप शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाते हैं तो ऐसे मामलों में जेल भी हो सकती है। इसके अलावा लाइसेंस निरस्त होना भी आम है। ऐसे मामलों में सिरमौर पुलिस का मिजाज भी काफी सख्त हो गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी 2018 से मई माह तक ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान 105 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। इसमें जिला सिरमौर के विभिन्न आरएलए से सस्पेंड किए लाइसेंस के आंकड़े शामिल हैं।
सिरमौर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के अलावा मोबाइल पर चलते समय ढेर सारी बातें करने वाले छोटी व बड़ी गाड़ियों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के मामले आरएलए को भेजे। इसके बाद संबंधित आरएलए के एसडीएम ने वाहन चालकों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिए हैं।
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सिरमौर पुलिस का रवैया अब सख्त हो गया है। चाहे वह डबल हेलमेट की व्यवस्था को लागू करवाने के लिए किए गए चालान हो या फिर सीट बेल्ट। इन मामलों के अलावा सिरमौर पुलिस नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। राजगढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब, नाहन, रेणुका, संगड़ाह व माजरा आदि पुलिस थानों में यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार तीन माह के लिए सस्पेंड-
शराब के नशे में गाड़ी चलाने अथवा फोन पर बात करते समय पकड़े गए चालक का लाइसेंस पहली बार तीन माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं लेकिन अगर दूसरी बार भी ऐसा ही मामला सामने आता है तो चालक को अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वहीं मोबाइल फोन पर बातें करने वाले चालकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में आरएलए से 105 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में आरोपी चालक को जेल भी हो सकती है। सिरमौर में पुलिस का अभियान जारी है।
-------
------हितेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed