फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन के विला राउंड में लगी आग, कई छोटे-बड़े पौधे जले

नाहन के विला राउंड में लगी आग, कई छोटे-बड़े पौधे जले

Wed, 18 Apr 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
नाहन के विला राउंड में लगी आग, कई छोटे-बड़े पौधे जले
आग - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन की एकमात्र सैरगाह विला राउंड में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई जिसने धीरे-धीरे झाड़ियों व पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। छोटे पौधों के साथ कुछ बड़े पेड़ भी धू-धू कर सुलगने लगे। इस दौरान विला राउंड में सैर के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने कई बार दमकल विभाग का नंबर डॉयल किया। रिंग गई लेकिन किसी ने नंबर नहीं उठाया। इसके बाद लोग ‘अमर उजाला’ के कार्यालय पहुंचे। ‘अमर उजाला’ कार्यालय से फोन करने पर दमकल कर्मी को 101 पर आग लगने की सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे विला राउंड के एक हिस्से की झाड़ियों में अचानक आग लग गई जिससे धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जल्द ही इसकी चपेट कुछ छोटे पौधे व बड़े पेड़ भी आ गए। इस दौरान विला राउंड सैरगाह में शाम की सैर के लिए पहुंचे पतंजली योगपीठ के उपेंद्र शर्मा व अनिल शर्मा की नजर आग पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग के नंबर 101 को डॉयल किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। उपेंद्र शर्मा व अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहली कॉल दमकल विभाग को 5.31 मिनट पर की। अंतिम कॉल 5.58 मिनट पर। इस दौरान सात बार कॉल की लेकिन किसी ने उठाया नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने वहां पौधरोपण भी किया था। वह पौधे भी आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए।
उधर, 101 पर मौजूद बलबीर सिंह ने कहा कि आग बुझाने के लिए कर्मी भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फोन न उठाने की बात गलत है। वह खुद यहां मौजूद हैं। दो तीन कॉल जरूर आई थी जो उठाते ही कट गई। उन्होंने कहा कि यदि फोन न उठाने की बात सही होती तो जब ‘अमर उजाला’ से दो बार कॉल की गई तब भी नहीं उठाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed