फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हुड़दंगियों ने फूंकी दुकानें, छिन गया रोजगार

हुड़दंगियों ने फूंकी दुकानें, छिन गया रोजगार

Sat, 30 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंगियों ने फूंकी दुकानें, छिन गया रोजगार
खोखो के साथ सरकारी कार्यालयों को भी नहीं बख्शा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन कोर्ट रोड पर दो चाय के खोखों को अराजक तत्वों ने आग लगा दी। एक माह के भीतर इन खोखों में आग लगाने की चार-पांच घटनाएं सामने आई हैं। इससे लोगों में दहशत है। रात के अंधेरे में अराजक तत्वों की वारदातों से सरकारी कार्यालय भी महफूज नहीं हैं।

कोर्ट रोड के पास दो सरकारी कार्यालयों को भी इन अराजक तत्वों ने आग लगाई है। जानकारी अनुसार कोर्ट रोड पर डीआरडीए और वन विभाग कार्यालय के सामने बने चाय के खोखो को अराजक तत्वों ने आग लगा कर स्वाह कर दिया है। एक माह के भीतर अराजक तत्व इन खोखों को चार-पांच बार आग लगा चुके हैं। इससे एक खोखा जलकर खाक हो चुका है। जबकि वन विभाग के सामने बने खोखे की उसके मालिक ने मरम्मत की है।
विज्ञापन


अराजक तत्वों ने चाय के खोखों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों को भी आग लगा रहे हैं। रोजगार कार्यालय के गोदाम में रखी दरियों को आग लगा दी। जबकि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कार्यालय के बाहर लगे नोटिस बोर्ड को भी आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही की आग नहीं भड़क पाई। आग लगाने में असफल रहने पर अराजक तत्वों ने उनके कार्यालय के दरवाजों पर लगी नेम प्लेटों को उखाड़ कर फेंक दिया तथा तारों को भी उखाड़ने की कोशिश की। आग लगाने की ताजी घटना 25 दिसंबर की है। जब अराजक तत्वों ने चाय के दोनों खोखों को आग लगा दी। वहीं सरकारी कार्यालयों को भी आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के सामने चाय का खोखा चलाने वाले आमवाला निवासी यमनेश कुमार ने बताया कि उसके खोखों में 2 दिसंबर को पहली बार आग लगाई। इससे ये पूरी तरह नष्ट हो गया। उसके बाद उसने उसकी मरम्मत करवाई। फिर किसी ने उसे आग लगाने का प्रयास किया। खोखों को नुकसान पहुंचाया। यमनेश ने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत कर दी है।

किसी ने दो रोज पहले रात को नोटिस बोर्ड में आग लगा दी। नेम प्लेट उखाड़ फेंकी तथा तारों को उखाड़ने की कोशिश की। गनीमत रही की बड़ी घटना नहीं हुई। इस घटना की पुलिस को शिकायत कर दी गई है।बृजेंद्र सिंह कंवर, सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं।


पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपाणी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ाया जा रहा है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed