{"_id":"5a0c7b314f1c1b59678bbfa3","slug":"81510767409-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर वसूला 45 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर वसूला 45 हजार का जुर्माना
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन विभाग की टीम ने पांवटा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा। टीम ने मंगलवार देर शाम इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बहराल व नवादा क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने पांच वाहनों को मौके पर खनन करते दबोचा। टीम ने मौके पर ही अवैध खनन के चालान कर 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
बता दें कि पांवटा क्षेत्र के हरियाणा सीमा से लगते बहराल व नवादा इलाके में अवैध खनन को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया कि पांवटा के बहराल व नवादा के कई क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा फिर से जोर शोर से चलने लगा है। शिकायत मिलते ही जिला खनन अधिकारी ने खनन विभाग राजबन के प्रभारी मंगतराम के नेतृत्व में टीमें गठित की और संबंधित क्षेत्रों का जल्द औचक निरीक्षण के भी निर्देश जारी किए। मंगलवार को देर रात अवैध खनन के संदिग्ध स्थलों पर खनन विभाग की टीम नाका लगा दिया।
विभाग की टीम में शामिल अजय कुमार, कमलेश, अश्वनी कुमार, नीरज व अनुज की टीमें बहराल व नवादा क्षेत्रों में देर रात को भी छापेमारी करती रहीं। छापामारी के दौरान टीमों ने मौके पर 1 ट्रक व 4 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत बजरी ले जाते पकड़े गए। टीम ने चालकों को खनन सामग्री से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन दस्तावेज न होने के कारण टीम ने वाहन चालकों पर जुर्माना ठोका।
विज्ञापन
वाहन संचालकों से विभाग ने 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला। खनन विभाग की देर रात तक चली कार्रवाई के चलते अवैध खनन करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंनेे कहा कि पांवटा के बहराल व नवादा क्षेत्रों में विभागीय टीमों ने छापेमारी करके पांच वाहन पकड़े। खनन के दस्तावेज न दिखाने पर वाहन चालकों से 45 हजार रुपये की जुर्माना राशि मौके पर ही वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि सिरमौर में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।