{"_id":"58a87f4e4f1c1bab19d85bc9","slug":"77-botals-of-wine-found-and-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 बोतलें अवैध शराब समेत 1 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
77 बोतलें अवैध शराब समेत 1 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नकली शराब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले ग्राम अमरकोट पंचायत में पुुलिस ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान एक फास्ट फूड की दुकान के एक स्टोर से अवैध देसी शराब की 77 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को अमरकोट पंचायत में अवैध रुप से शराब बिक्री होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान, एएसआई नोख राम, एचएचसी प्रताप सिंह व आरक्षी विक्की शर्मा की टीम गांव पहुंची जहां उसने अमरीक सिंह की फास्ट फूड की दुकान के स्टोर में तलाशी अभियान छेड़ दिया। तलाशी अभियान में टीम को अवैध देसी शराब संतरा मार्का कांगड़ा की 77 बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि अमरकोट स्थित फास्ट फूड के स्टोर से 77 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद की हैं। आरोपी अमरीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
---