{"_id":"5be85ee5bdec2269b5183cb7","slug":"71541955301-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभूवाला में टकरा गई तीन कारें, यात्री हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंभूवाला में टकरा गई तीन कारें, यात्री हुए घायल
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रविवार को तीन कारें आपस में टकरा गईं। इससे कार सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से यह हादसा पेश आया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर रविवार को गड्ढों से बचने के चक्कर में तीन कारें आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा नाहन से लगभग 15 किलोमीटर दूर शंभूवाला के समीप हुआ। एक कार (यूके 07 एएस-5620) देहरादून से शिमला की ओर जा रही थी। इसको सुनील कुमार चला रहा था। शंभूवाला के समीप सुनील ने गाड़ी को गड्ढों से बचाने के लिए ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही डॉ. विनोद कुमारी की गाड़ी अगली कार से जा टकराई। वहीं पांवटा से शिमला की ओर जा रहे प्रदीप वर्मा की गाड़ी भी डॉ. विनोद कुमारी की गाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा नुकसान प्रदीप वर्मा की कार को हुआ है। गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी उर्मिला को हल्की चोटें आई हैं। जबकि अन्य कार सवारों को भी हल्की चोटें पहुंची हैं। एचएचओ सदर विजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।