{"_id":"5afee90d4f1c1bea408b6344","slug":"71526655245-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू के मुख्य बाजार से अज्ञात चोरों ने उड़ाई स्कूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ददाहू के मुख्य बाजार से अज्ञात चोरों ने उड़ाई स्कूटी
Updated Fri, 18 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात को ददाहू के मुख्य बाजार में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यह स्कूटी ददाहू के एक दुकानदार अमित कुमार की थी।
अमित कुमार बुधवार शाम को अपनी स्कूटी कबाड़ी बाजार में खड़ी कर सब्जी लेने चला गया, जिसके बाद वह सीधे घर चला आया। स्कूटी वहीं खड़ी रह गई। इस दौरान अमित ने गलती से स्कूटी की चाबी उसी में लगी रहने दी। वीरवार की सुबह जब वह स्कूटी लेने आया तो स्कूटी वहां से गायब थी।
वीरवार देर शाम तक वह अपने ही स्तर पर उसकी पड़ताल करता रहा लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसने स्कूटी गुम होने की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।