{"_id":"5ae48dd94f1c1ba1098b705e","slug":"71524927961-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-देहरादून हाईवे पर घंटों फंसे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-देहरादून हाईवे पर घंटों फंसे वाहन
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर नाहन से कालाअंब की ओर जाने वाले लोगों को शनिवार सुबह भारी जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। कामकाजी लोग समय पर अपने कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाए। खासकर औद्योगिक नगरी कालाअंब के दर्जनों उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह जाम काफी परेशानी भरा रहा।
जानकारी के अनुसार नाहन की ओर से जा रहे चूना पत्थरों से लदे ट्रक के टायर आंबवाला के समीप बनी पुलिया के साथ धंस गए। वहीं, दूसरी तरफ से आ रही पिकअप ने जब निकलने की कोशिश की तो उसके भी पट्टे टूट गए। पिकअप काफी समय तक यहीं फंसी रही। देखते ही देखते नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई बसें भी जाम में फंसी रहीं। कई देर बाद ट्रक को निकाला गया तो यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई।
जाम में फंसे सुरेश, देश राज, जावेद, राकेश ने बताया कि लंबा ट्रैफिक जाम लगने के कारण वह समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
-----------