फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टिप्पर पर अचानक गिरी एचटी लाइन, बाल-बाल बचा चालक

टिप्पर पर अचानक गिरी एचटी लाइन, बाल-बाल बचा चालक

Wed, 18 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
टिप्पर पर अचानक गिरी एचटी लाइन, बाल-बाल बचा चालक
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
ददाहू-संगड़ाह सड़क पर खड़कोली के समीप बुधवार एक बड़ा हादसा टल गया। एक बजे के करीब अचानक एक टिप्पर पर एचटी लाइन से तार टूटकर गिर गई। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने करंट की चपेट में आने के बाद सूझ-बूझ से गाड़ी रोककर छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे घाटों के विजय वशिष्ठ व अन्य लोगों ने लकड़ी से तार को ट्रक से हटाकर सड़क से किनारे कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी विजय वशिष्ठ ने बताया कि इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का काफिला भी संगड़ाह की तरफ गुजरा। काफिले में शामिल वाहन भी करंट की चपेट में आ सकते थे। किसी तरह तार सड़क से हटाने के बाद उन्होंने काफिले में दौड़ रहे अधिकारियों के वाहन भी रुकवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने वाहन को नहीं रोका। काफिले में एसडीएम से लेकर विद्युत बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल थे। किसी ने भी रुककर घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दावा करने वाले नेताओं व अधिकारियों की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

विजय वशिष्ठ ने बताया कि जब मौके पर कोई नहीं रुका तो उन्होंने अग्निशमन विभाग से लेकर पुलिस व अन्य इमरजेंसी नंबरों पर फोन किया। अग्निशमन विभाग से ही रिस्पांस मिला। करंट से आग भी लग सकती थी। बाद में विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई कटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर ने बताया कि यदि गाड़ी को रुकवाया जाता तो वह जरूर रुकते। उन्होंने बताया कि उन्होंने जेई को फोन कर सप्लाई को बंद करवा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed