फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध रुप से मवेशी ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध रुप से मवेशी ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अवैध रुप से मवेशी ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने शनिवार को पांवटा यमुना पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान अवैध रुप से बड़े ट्रक ट्राले में छिपा कर मवेशियों को ले जाया जा रहा था। मवेशियों में 4 बैल व एक सांड शामिल है। इनके दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को एडिशनल एसएचओ पांवटा हरमेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिह, एचएचसी सूरत सिंह, आरक्षी देवेंद्र सिंह व पवन कुमार की टीम ने हिमाचल सीमा पर यमुना बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान आवाजाही वाले वाहनों को जांच के लिए रोका जा रहा था। इस बीच एमपी-53एचए 1371 ट्रक ट्राला रुकवाया गया। इस ट्राले में चोरी से छिपा कर मवेशियों को ले जाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान वाहन से 4 बैल व 1 सांड बरामद किया गया। ये मवेशी अवैध रुप से उत्तरप्रदेश पहुंचाया जाने थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मवेशियों के बारे में दस्तावेज मांगे। कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर निवासी रऊफ पुत्र मुन्ना व जावेद पुत्र कमरअली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि अवैध रुप से मवेशियों को ले जाने वाले आरोपियों रऊफ व जावेद को गिरफ्तार किया है। ट्रक ट्राले में लाद कर ले जाए जा रहे, 5 मवेशियों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
--ट्राले में छिपाकर अवैध रुप से उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे थे मवेशी
--अतिरिक्त थाना प्रभारी टीम ने लगाया था यमुना बैरियर पर नाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed