फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   6 kg chura post found

उत्तराखंड के दो भाईयों से 6 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

Fri, 14 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 14 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन

पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की टीम ने देर रात 6 किलो 110 ग्राम चूरापोस्त समेत दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के रहने वाले आरोपी बाइक पर पांवटा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने नाके के दौरान दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने सतीवाला के पास बाइक में लगे बैग से नशे की इस खेप को बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरक्षा शाखा को उत्तराखंड से हिमाचल में नशीले पदार्थ की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद वीरवार शाम कुछ संदिग्ध स्थलों पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। वहीं पांवटा के सतीवाला में भी बाइक सवारों को रोका गया। इस दौरान उत्तराखंड के विकासनगर के ग्राम ढालीपुर निवासी दो सगे भाई मोहसीन (26) व असलम दोनों पुत्र शाहिद अहमद की पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने मोटरसाइकिल नंबर यूपी11एडी-1463 में लटके एक बैग में चूरा पोस्त की खेप को छिपाकर रखा था। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों से 6 किलो 110 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। उसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed