{"_id":"5cdae386bdec22074857e7da","slug":"51557848966-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में दो दुकानों में ताले तोड़ कर उड़ाया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांवटा में दो दुकानों में ताले तोड़ कर उड़ाया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में पांवटा की दो दुकानों में ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ा लिया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि, एक भागने में सफल रहा। पांवटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी नवादा, तहसील पांवटा साहिब ने मामला दर्ज करवाया है कि बांगरण बाईपास मार्ग पर उनकी दुकान है। सोमवार रात करीब 2.25 बजे वह अपने रिश्तेदारों के साथ बद्रीपुर सिद्धी विनायक अस्पताल से घर जा रहे थे। दुकान के समीप से गुजरने पर बाहर सामान गिरा नजर आया। संदेह होने पर सभी लोग गाड़ी से उतर दुकान के पास चले गए। एक संदिग्ध लड़का दुकान के भीतर सामान के बीच में तलाश कर रहा था। पूछने पर युवक ने अपना नाम शंकर पुत्र पवन कुमार वार्ड न-5 वाल्मीकि बस्ती बताया। दूसरा युवक वाहन को आते देख एक सिल्वर रंग की कार में मुख्य बाजार की ओर भाग गया। मेरी दुकान से पंखे की पुरानी मोटरें और पुराना सामान गायब था। दुकान का एक ताला वहीं पर टूटा हुआ पड़ा था। इसके बाद मालूम हुआ कि एक अन्य दुकानदार दलीप सिंह ठाकुर पुत्र मदन सिंह निवासी शुभखेड़ा की दुकान का भी ताला टूटा है। इस दुकान से हजारों का सामान चोरी हुआ है। चोरी के एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।