{"_id":"5ba121b1867a557eb34149bf","slug":"51537286577-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसर की पत्नी के गले से उड़ा ली सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अफसर की पत्नी के गले से उड़ा ली सोने की चेन
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में एक बार फिर चेन स्नैचरों ने एक महिला को निशाना बनाकर उसके गले से चेन उड़ा ली। हैरत है कि इस बार शातिरों ने पुलिस अफसर की पत्नी को ही अपना निशाना बना डाला। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही चेन स्नैचिंग की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खासकर महिलाएं चेन स्नैचरों के निशाने पर हैं। ऐसे में महिलाओं का घर के बाहर टहलना, बाजार या फिर कामकाज पर जाना काफी मुश्किल हो गया है। आए दिन ऐसी वारदातों से महिलाएं सहम गई हैं। झपटमारों के बुलंद हौसलों ने पुलिस को भी कड़ी चुनौती दे डाली है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड-एक बद्रीपुर में अमर कॉलोनी निवासी सीमा चौहान पत्नी बलबीर सिंह चौहान गली में अपने कुत्ते को घूमा रही थीं। इसी बीच तेजरफ्तार एक बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंच गए और महिला के गले से चेन छीन ली। महिला के विरोध करने पर शातिरों उसे धक्का देकर गले से दो तोले सोने की चेन उड़ा कर फरार गए। महिला के पति खुद भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर एसआई पद पर सेवारत हैं। पीड़ित महिला ने तुरंत सूचना पांवटा थाना पुलिस को दी। पांवटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा और भरत ठाकुर का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि पहले इस वार्ड में वे रेकी करके गए थे। अमर कॉलोनी और बद्रीपुर के आसपास पहले भी चोरियों और स्नैचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। चेन स्नैचिंग मामलों से महिलाएं में दहशत में हैं। ऐसी वारदातों में नशेड़ी युवाओं के शामिल होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पिछले कुछ माह से पांवटा में झपटमार गिरोह सक्रिय है। पिछले सप्ताह ही पांवटा में एक शिक्षिका से बेग उड़ाया था। इसमें शिक्षिकाओं और सजग नागरिकों ने आरोपियों को दबोच लिया था। पहले भी कई महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग के मामले हो चुके हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।