फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सोना-चांदी, मोबाइल समेत तीन लाख की चोरी

सोना-चांदी, मोबाइल समेत तीन लाख की चोरी

Sat, 21 Jul 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी, मोबाइल समेत तीन लाख की चोरी
demo
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के शमशेरपुर में एक व्यवसायी के घर से सोने-चांदी के गहनों और मोबाइल समेत करीब तीन लाख की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए। आवास का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी मलयेशिया के टूर पर गया था। जब वह वहां से वापस लौटा तो घर में बिखरा सामान देखकर उसे होश फाख्ता हो गए। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पांवटा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

ताजा घटनाक्रम में पांवटा के शमशेरपुर बैंक कॉलोनी निवासी व्यवसायी मुकेश भटारा पुत्र ब्रह्म स्वरूप भटारा के आवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ मलयेशिया के भ्रमण पर गए थे। इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। भ्रमण के बाद परिवार जब वापस पांवटा अपने आवास पहुंचा तो घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद परिवार ने भीतर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे, अलमारियों के लॉकर, दराज और बेड बॉक्स तक हर जगह पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। घर में ड्राइंग रूम के साथ लगते कमरे का भी ताला टूटा हुआ पाया गया। चोरों ने घर से करीब सात तोले सोने के आभूषण, आठ सौ ग्राम चांदी, करीब 70 हजार की नकदी, कीमती घरेलू सामान, एक एंडरॉयड मोबाइल समेत बैंक लॉकर की चाबी समेत घर से सामान गायब मिला। मुकेश ने बताया कि चोर करीब तीन लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना की पांवटा पुलिस थाना में शिकायत कर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed