{"_id":"5b34e0104f1c1b64068b8ab4","slug":"51530191888-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोर गिरोह के तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी चोर गिरोह के तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
वाहनों से बैटरी और पुर्जे चुराने में जुटा थे गिरोह सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में वाहनों से बैटरियां, डीजल समेत पुर्जे चुराने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से तीनों को 2 जुलाई तक का पुलिस रिमांड मिला है।
अभी तक राजबन पुलिस चौकी में 28 ट्रांसपोर्टरों की चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस रिमांड के दौरान जांच टीम को बहुत से चोरी मामलों के खुलासे की उम्मीद है। बता दें कि सोमवार रात कमरऊ के ग्रामीणों ने ठीकरी पहरा लगाया था। इस दौरान दो आरोपियों को मौके पर रंगे हाथों दबोचा। इनको राजबन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरिपार क्षेत्र में सतौन से टिंबी और शिलाई तक 18 चोरी की शिकायतें मिल चुकी हैं। इसमें गाड़ियों की बैटरियां, डीजल, पेट्रोल, वाहनों के पुर्जे और सरिया तक चोरी होने की शिकायतें शामिल हैं। इस मामले में उत्तराखंड के एक कबाड़ी को भी पूछताछ के लिए पांवटा लाया गया है।
विज्ञापन
राजबन पुलिस चौकी प्रभारी विद्यादत नेगी ने कहा कि चोरी मामले के 3 आरोपियों रोबिन कुमार (20), अतर सिंह (22) और कमलेश कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अदालत से 2 जुलाई तक का पुलिस रिमांड मिला है। गिरिपार में वाहनों से बैटरियां और सामान चोरी मामलों की गहनता से जांच जारी है। उत्तराखंड के एक कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद अब सामान खरीदने वाले मुख्य कबाड़ी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन