फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गर्भवती से दुराचार, मामला दर्ज

गर्भवती से दुराचार, मामला दर्ज

Thu, 19 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती से दुराचार, मामला दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
संगड़ाह उपमंडल की एक पंचायत में गर्भवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित पंचायत सचिव ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाने की एवज में महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहा। महिला के इंकार करने पर उसने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह पंचायत सचिव ने उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय विवाहित गर्भवती है। पंचायत सचिव ने जंगल में ले जाकर उससे दुराचार किया। जंगल में लकड़ी लेने गए पीड़िता के पति को भी चीखने की आवाजें आई तो वह मौके पर पहुंचा। उसने आरोपी को वहां से भागते हुए देखा। इसके बाद नौहराधार पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया। बुधवार सुबह से फरार चल रहे पंचायत सचिव सोम प्रकाश को पुलिस ने वीरवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जंगल में छिपा था।
विज्ञापन


नौहराधार पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed