{"_id":"59a305644f1c1b6f178b47cf","slug":"51503855972-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहड़ेवाला में गौशाला जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहड़ेवाला में गौशाला जल कर राख
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरकोट के बेहड़ेवाला गांव में देर रात एक गौशाला जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि गौशाला में रखी लकड़ी, पशुओं का चारा और साइकिल भी नहीं बचाई जा सकी। आगजनी के कारण का कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया और रिहायशी मकान को बचा लिया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित विधवा महिला के निर्धन परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है। ग्राम पंचायत प्रधान राकेश महरालू ने बताया कि बेहड़ेवाला में शनिवार मध्य रात्रि को आगजनी हुई। गांव की विधवा महिला नानकी देवी पत्नी स्वर्गीय हाकम सिंह की रिहायशी मकान के साथ पशुशाला है। रात के समय नानकी के बेटे कल्याण सिंह को पटाखे फूटने जैसी आवाजें सुनाई दीं। बाहर निकल कर देखा तो पशुशाला धूं-धूं कर जल रही थी। साथ में बेर का पेड़ था, जिसके जलने से आवाजें निकल रही थीं। आसपास के लोगों को एकत्र करके सबसे पहले पशुशाला से किसी तरह 4 पशुओं को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन इससे पहले ही पशुशाला में रखी लकड़ी, छप्परनुमा पशुशाला, पशु चारा व साइकिल जल गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अमरकोट के प्रधान राकेश महरालू ने निर्धन परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है। इस बारे में तहसीलदार व पटवारी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
---बेहड़ेवाला में गौशाला जल कर राख
ग्रामीणों ने बचाए पशु, गौशाला, लकड़ियां और साइकिल जले
पंचायत प्रधान ने की प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग