फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर आरोपी फरार

ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर आरोपी फरार

Sat, 28 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर आरोपी फरार
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बद्रीपुर चौक से महज 200 मीटर दूरी पर दो बाइक सवारों समेत तीन लोगों ने एक ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर डाली। मारपीट की इस घटना से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं मारपीट के आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गिरिपार के ग्राम मानल निवासी ट्रैक्टर चालक विशाल (22) पुत्र लायकराम एनएच-07 पर रैनबेक्सी चौक से बद्रीपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार बाइक व ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत होते होते बची। ब्रेक मारने को लेकर बाइक सवार युवकों ने बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर 3 लोगों ने ट्रैक्टर चालक विशाल की तब तक धुनाई की जब तक वह अचेत नहीं हो गया। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी तमाशबीन बने रहे। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में बुरी तरह से जख्मी हुए विशाल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बद्रीपुर की तरफ भाग खड़े हुए। इस दौरान किसी गैस सिलेंडर से भरे छोटे वाहन से टकराने से भी बाल-बाल बचे। हैरानी इस बात की रही कि काफी देर तक मारपीट के बावजूद किसी ने ट्रैक्टर चालक को छुड़ाने तक की जहमत नहीं उठाई। जांच टीम सीसीटीवी कैमरों से मारपीट के दोनों आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि घायल की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है। मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed