{"_id":"59c00a5a4f1c1b96688b5494","slug":"41505757786-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा के पुरुवाला में कार पुल से टकराई 3 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा के पुरुवाला में कार पुल से टकराई 3 लोग घायल
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून -पांवटा मार्ग एनएच-7 मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई जिससे उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पांवटा में एक स्वीफ्ट कार पुल की दीवार से टकरा कर पलट गई। आवाज सुनने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
एंबुलेंस के ईएमटी ओमप्रकाश और पायलट कुलदीप ने कहा कि धौलाकुआं के पड़दूनी निवासी अमित (29), दिवान चंद (30) और रविंद्र (29) घायल हो गए। सूचना मिलने पर माजरा थाना प्रभारी बीरू अहमद टीम सहित मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
--पांवटा के पुरुवाला में कार पुल से टकराई 3 लोग घायल
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर पुरुवाला में सड़क हादसा
...