{"_id":"579a4b304f1c1b1a4f21ebd0","slug":"34-cases-liquor-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरखोल में पकड़ी अवैध शराब की 34 पेटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिपुरखोल में पकड़ी अवैध शराब की 34 पेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हरिपुरखोल में लगाए नाके के दौरान विभाग की टीम ने अवैध शराब की 34 पेटियां बरामद की। बैरियर पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक व अन्य सवार मौके से फरार हो गए। विभाग ने शराब की खेप को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं ट्रक चालक व अन्य सवारों के खिलाफ भी पांवटा थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा सीमा पर हरिपुरखोल बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान हरियाणा नंबर वाला एक वाहन दूर ही खड़ा हो गया। वाहन चालक व सवार मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। विभाग की टीम ने वाहन की जांच कर हरियाणा ब्रांड की देसी शराब की पेटियां बरामद की। उसके बाद विभाग ने पुलिस को मौके पर बुलाकर शराब को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि हरियाणा सीमा पर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने हरियाणा नंबर के वाहन व शराब को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन