{"_id":"5cceee83bdec22078a1fb6db","slug":"31557065347-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में दो व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट में दो व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान तेजधार हथियार का इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए गए हैं। एक घायल को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार यशपाल (42) पुत्र भीम सिंह निवासी रश्मिपुर सहारनपुर यहां पांवटा की एक इकाई में कार्यरत है। वह रामपुरघाट में किराये के एक कमरे पर रहता है। शनिवार देर रात को वह उद्योग की तरफ जा रहा था। इस दौरान तीन आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि इस हमले में उसके सिर पर तेजधारदार हथियारों से भी हमला किया गया। हमले में युवक को काफी गंभीर चोटें लगी हैं। लहूलुहान पड़ा देखकर लोगों ने पांवटा थाना पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचित किया। 108 एंबुलेंस में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। एक अन्य व्यक्ति राजीव कुमार (32) पुत्र श्याम लाल को भी चोटें आई हैं। दोनों युवक को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। यशपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगामी उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम मौके पर भेज दी गई है। सहारनपुर निवासी कामगार घायल यशपाल (42) पुत्र भीम सिंह की शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पांवटा थाना पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई है।