फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   समय सारणी के लिए पीट डाला बस ड्राइवर

समय सारणी के लिए पीट डाला बस ड्राइवर

Sat, 09 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
समय सारणी के लिए पीट डाला बस ड्राइवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
थाना पच्छाद के अंतर्गत वासनी में बस की समय सारिणी को लेकर दो बसों के चालक आपस में भिड़ गए। एक बस के चालक और परिचालक ने मिलकर दूसरी बस के चालक को बुरी तरह से धुन दिया। इससे उसकी बाजू में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मानगढ़ से सोलन के लिए चलने वाली आर्यन बस सेवा शनिवार को अपने समय के अनुसार चल रही थी। यह बस मानगढ़ से सोलन के लिए चलती है। उसके 20 मिनट बाद स्काई लाइन बस मानगढ़ से सोलन के लिए निकलती है। हर दिन की तरह शनिवार को भी आर्यन बस सेवा अपने निर्धारित समय और रूट पर चल रही थी। जैसे ही बस बासनी पहुंची, पीछे से चल रही बस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वासनी पहुंचने पर स्काइलाइन बस के चालक नरेश कुमार व परिचालक कृतार्थ ने आर्यन बस के चालक सुनील कुमार के साथ बस के भीतर ही मारपीट शुरू दी। बस में बैठे लोगों ने किसी तरह से सुनील कुमार को छुड़ाया लेकिन इससे पहले सुनील बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसकी बाजू भी फ्रेक्चर की गई है। सुनील कुमार ने सराहां थाना में मामला दर्ज करवाया है। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही वासनी बस लेकर पहुंचा। पीछे से आने वाली स्काई लाइन बस भी तेज गति से वहां पहुंच गई। पहुंचते ही चालक नरेश कुमार व परिचालक कृतार्थ ने पहले बस को रोका और फिर ड्राइवर सीट पर ही उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरु अहमद ने बताया कि सुनील कुमार का मेडिकल करवा दिया गया है। उसका बाजू में फ्रे क्चर है। मारपीट करने वाले चालक नरेश कुमार व परिचालक कृतार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323 506, 325 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मारपीट करने वाले चालक के ब्लड के सैंपल भी लिए गए हैं। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने नशा तो नहीं कर रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed