{"_id":"5a4a491f4f1c1b0e788b5fe8","slug":"31514817823-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में टीन की छत गिरी, तीन मजदूर गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाअंब में टीन की छत गिरी, तीन मजदूर गंभीर
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब में एक शैड की छत गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक मजदूर को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब की एक औद्योगिक इकाई में सुबह यह हादसा हुआ। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे कंपनी के एक शैड में टीन की छत अचानक मजदूरों पर गिर गई। इनमें तीन मजदूरों को ज्यादा चोटें आईं जिनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घायलों में अंटू (22), रविंद्र (21), शिवा (21) व चुन्नू आदि शामिल हैं। इनमें से चुन्नू को स्थानीय निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि अन्य तीनों युवक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। 108 एंबुलेंस की ईएमटी तनु ने बताया कि उन्हें करीब 9 बजे सुबह सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर पहुंच कर तत्काल सभी गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, कालाअंब पुलिस ने बताया कि अभी इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं मिली है। लिहाजा, थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामला निपटा लिया है।
---------------