{"_id":"5a479aca4f1c1baa268b6b38","slug":"31514642122-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूममेट के खिलाफ आत्महत्या का उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूममेट के खिलाफ आत्महत्या का उकसाने का केस दर्ज
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
sucide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत पश्मी गांव के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके रूममेट के खिलाफ आत्महत्या का उकसाने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 26 दिसंबर का सोलन के एक निजी शिक्षण संस्थान में बी-फार्मा का कोर्स कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को उसका सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें लिखा गया था कि संस्थान के ही लड़कों ने उसके साथ गलत किया है। पुलिस ने गहनता से छानबीन करने के बाद उसके रूममेट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शिलाई के पश्मी गांव का हेमंत ने 26 दिसंबर को फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद परिजनों ने उसका पांवटा में पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उसका पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया। पुलिस के अनुसार छात्र ने सुसाइड नोट लिखा था। युवक ने अपने घर पश्मी आकर फंदा लगाया। परिजनों ने अपने स्तर पर इसकी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
उसकी किताबें और कॉपियों को चेक किया गया। युवक की किताबों और रजिस्टर में लेख मिले। युवक ने एक पेज के दोनों तरफ लिखा था कि उसे उसके ही संस्थान के रूम मेट द्वारा पिछले कुछ समय से मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके साथ गलत हुआ है। जिस वजह से वह यह कदम उठा रहा है। युवक के पिता नेत्र सिंह ने पुलिस थाना शिलाई में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हेमंत पढ़ने में अच्छा था। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। वह 24 दिसंबर को घर आया और 26 को उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एसएचओ शिलाई दुलोराम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन