{"_id":"595fd2214f1c1b2a1a8b4576","slug":"31499451937-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र की काटली पंचायत के कुईना काटली गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कुईना काटली गांव के एक 42 वर्षीय व्यक्ति पृथ्वी सिंह ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पृथ्वी सिंह और उसका बेटा पशु चराने घर के साथ लगते जंगल गए थे। करीब 11 बजे पृथ्वी सिंह ने अपने बेटे को घर भेज दिया और कहा कि वह थोड़ी देर में लकड़ी लेकर घर लौटेगा। करीब तीन घंटे तक जब पृथ्वी सिंह घर नहीं लौटा तो पत्नी उषा देवी ने जंगल में उसकी तलाश तेज कर दी। इस दौरान उसने देखा कि उसका पति पेड़ से लगे फंदे से झूल रहा है। पति को पेड़ में लटका हुआ देख पत्नी ने रस्सी को काट डाला लेकिन उससे पहले ही पृथ्वी सिंह की मौत हो गई थी।
उसके बाद पत्नी उषा देवी ने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। पृथ्वी सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व दो बेटियां छोड़ गया हैं। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
बाक्स--
10 दिन के भीतर तीन लोगों ने की आत्महत्या
पच्छाद इलाके में दिन पर दिन सामने आ रहे आत्महत्या के मामलों से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी लोग आत्महत्या के मामलों से हैरान व परेशान हैं। पिछले 10 दिन के भीतर पच्छाद इलाके में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। लिहाजा आत्महत्या के आंकड़े लोगों में चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि किस कारण आत्महत्या का ग्राफ बढ़ रहा है।
--व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, केस दर्ज
--काटली पंचायत में घटना, जंगल में पशु चराते वक्त रस्सी से लगाया फंदा
--पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, छानबीन शुरू