फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डेढ़ लाख का कॉपर कॉइल्स और ट्रांसफारमर ऑयल चोरी

कोलर में बिजली बोर्ड के सामान पर हाथ साफ

Wed, 26 Sep 2018 09:48 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख का कॉपर कॉइल्स और ट्रांसफारमर ऑयल चोरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के धौलाकुआं उपमंडल के विद्युत अनुभाग कोलर में चोरों ने डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने यहां से कॉपर क्वाइलस और ट्रांसफार्मर ऑयल को चुरा लिया। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद माजरा पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पांवटा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। लोगों के घरों और कंपनियों की मशीनरियों को निशाना बनाने वाले चोरों ने अब बिजली बोर्ड के कार्यालयों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में बिजली बोर्ड के कोलर अनुभाग में करीब डेढ़ लाख रुपये के कॉपर क्वाइलस और ट्रांसफार्मर ऑयल की चोरी हुई है। इस चोरी की सूचना विद्युत उपमंडल धौलाकुआं के एसडीओ संजीव कुमार को विद्युत अनुभाग कोलर में तैनात जेई अमित शर्मा ने दी। इसके बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी ने माजरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को 11/0.4 केवी100 केवीएस ट्रांसफार्मर जिसकी सप्लाई आईपीएच की कोलर योजना के लिए है। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकसान पहुंचा दिया। इसके अलावा कॉपर क्वाइलस और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी कर लिया गया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख के करीब है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ट्रांसफार्मर सुचारु रूप से कार्य करता है। जानकारों का कहना है कि बिना ऑयल के ट्रांसफार्मर कार्य नहीं करते। एक-दो वर्ष के बाद ट्रांसफार्मर की क्षमता के अनुसार यह ऑयल बदलना भी पड़ता है। पुराना ऑयल जोड़ों में दर्द आदि के भी काम आता है। यह चोरी जानकारी रखने वाले किसी शख्स की है। शातिरों को भलीभांति इसकी जानकारी है कि बाजार में इसकी कीमत क्या है। पुलिस पूछताछ में मामले के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed