{"_id":"5b8ab83242c792466836066f","slug":"21535817778-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब में मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा साहिब में मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार को मोबाइल शोरूम में हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी के बाद पांवटा के देवीनगर में फिर चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि, चोरी कुछ दिन पहले हुई है लेकिन पुलिस में वीरवार को मामला दर्ज किया गया है। देवीनगर कृपाल शिला गुरुद्वारा के समीप किराये पर रह रहे चार युवकों के कमरे में घुसकर शातिर चोरों ने उनके मोबाइल सेट और पेंट में रखे लगभग छह हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीनगर निवासी मिथुन शाह ने पुलिस में चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। मिथुन शाह के अनुसार वह मनोहर पंडित, प्रमोद कुमार, आंनद पंडित, पप्पू पंडित देवीनगर के समीप यूविंद्र चंदना के मकान में किराये पर रहते हैं। गत दिवस रात को कुछ चोरों ने इनके कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन सभी के मोबाइल चोरी हो गए। जबकि, उनकी पेंटों की जेब से 6000 रुपये भी चोर लेकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पांवटा साहिब में चोरी की वारदातों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। चोरी के मामलों में संलिप्त कई लोग भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिए हैं। इनमें से अधिकतर नशेड़ी पाए गए हैं। लिहाजा, चोरी की वारदातों के पीछे नशे को बड़ी वजह माना जा रहा है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।