फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटने वाला गिरफ्तार

ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटने वाला गिरफ्तार
सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर नैनाटिक्कर के समीप उत्तराखंड के टैक्सी चालक को बंधक बनाकर लूटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को अंबाला में दबोचा गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के साथ लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 जुलाई को नैनाटिक्कर के समीप उत्तराखंड के ड्राइवर को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया था। बदमाशों ने चालक के हाथ-पांव बांधकर उसका मोबाइल फोन समेत दस हजार रुपये नकद छीन लिए और उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस कई दिन से बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने अंबाला से 32 वर्षीय प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसका साथी रजत और एक अन्य युवक अभी फरार चल रहे हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। थाना प्रभारी वीरू अहमद ने बताया कि पुलिस ने अंबाला से प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी रजत कुमार और एक अन्य को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

चोर गिरोह से जुड़े हैं शातिरों के तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए प्रदीप और रजत के चोर गिरोह से तार जुड़े हैं। यह गिरोह पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। अंबाला में भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी से कई और राज खुलने की भी उम्मीद है। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त वारदात के बाद ही कर ली थी। लूटपाट को अंजाम देने के बाद आरोपी पांवटा होकर अंबाला को निकले थे। पांवटा बैरियर पर तीनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद विभिन्न थानों को इसकी सूचना दी गई। अंबाला थाना से आरोपियों के बारे में इनपुट मिला तो पुलिस ने शातिर प्रदीप के घर के आसपास निगरानी शुरू कर दी। मंगलवार तड़के जैसे ही प्रदीप घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
लूटपाट की वारदात की पटकथा शातिर बदमाशों ने ऋषिकेश में ही लिखी लेकिन, सराहां के एक ढाबा में खाना खाते वक्त नैनाटिक्कर में लूटपाट करने की योजना बनी। 11 जुलाई को तीनों शातिरों ने पहले ऋषिकेश में टैक्सी बुक की। टैक्सी चालक प्रवीण काला निवासी सतपुली, जिला गड़वाल (उत्तराखंड) के साथ मोलभाव होने पर वे शिमला के लिए निकले। सराहां के एक ढाबा में खाना खाने के बाद तीनों युवकों ने चालक को लूटने की योजना बनाई। योजना बनी कि जहां आधी रात होगी, वहां सुनसान जगह पर लूटपाट की जाएगी। नैनाटिक्कर के समीप पुलिस ने चालक को सीट से नीचे उतार कर हाथ-पांव बांध दिए। उसका मोबाइल, दस हजार रुपये और एटीएम कार्ड सहित आधार कार्ड आदि छीन कर गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed