{"_id":"5b324fd04f1c1b694d8b8884","slug":"21530023888-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से फरार कैदी सिरमौर पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ माह से फरार कैदी सिरमौर पुलिस की गिरफ्त में
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर) जिला सिरमौर की केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक फरार कैदी को पंजाब पुलिस ने स्मैक सहित दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त कैदी 8 माह पहले कालाअंब स्थित एक ढाबे से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। घटना अक्टूबर 2017 की है जब हरोली, जिला ऊना के रहने वाले राजीव कौशल, उम्र 24 साल नामक कैदी को पुलिस धर्मशाला की अदालत में पेश करने के बाद वापस नाहन ला रही थी। उस दौरान रात को एचआरटीसी की बस खाना खाने कालाअंब के एक ढाबे पर रुकी थी जहां से कैदी फरार हो गया था।
कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज करके पड़ोसी राज्यों हरियाणा व पंजाब की पुलिस से फरार कैदी की तस्वीर व जानकारी शेयर की थी। तभी से कालाअंब पुलिस लगातार दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क बनाए हुए थी।
कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार और उनकी टीम का पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर संवाद व तालमेल होने की वजह से भगौड़ा अपराधी दबोचा जा सका। हालांकि उक्त अपराधी को पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थ के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन मंगलवार को फरार कैदी को सिरमौर पुलिस वापस नाहन ले आई।
विज्ञापन
डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि फरार कैदी राजीव कौशल के पंजाब में होने के इनपुट पंजाब पुलिस के साथ साझा किए गए थे, जिसमें सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह पंजाब पुलिस के रिमांड पर था। इसे कुछ औपचारिकताओं के बाद मंगलवार को सिरमौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अब वह सिरमौर पुलिस की गिरफ्त में है।
--------