{"_id":"5a7c44c44f1c1bf17b8b62af","slug":"21518093508-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"596 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
596 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
596 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
राज्य सीआईडी और पुलिस को मिली सफलता
शलैच के समीप हत्थे चढ़ा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र में स्टेट सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को दौरान एक व्यक्ति से आधा किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई। पुलिस ने 596 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राज्य सीआईडी और राजगढ़ के तहत आने वाली फट्टी पटेल पुलिस चौकी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शलैच कैंची के समीप नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति चंदोल से शलैच कैंची की तरफ आ रहा था कि अचानक पुलिस को देखकर घबरा गया। जैसे ही व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा तो मुख्य आरक्षी भागवत प्रसाद ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने हाथ में उठाए काले रंग के कैरी बैग की जांच करने पर चरस बरामद की। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम राजगढ़ उपमंडल के राणाघाट निवासी जयकृष्ण बताया। इस पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनिमय के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस व राज्य सीआईडी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ राजगढ़ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। यह अभियान जारी रहेगा। बता दें कि एक दिन पहले ही राजगढ़ पुलिस ने यशवंतनगर में भी एक दुकानदार से 301 ग्राम अफीम व 235 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।