{"_id":"5a09a76c4f1c1bd1408b6451","slug":"21510582124-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में पुलिस ने बैठाया तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन में पुलिस ने बैठाया तीसरी आंख का पहरा
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
cctv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)।
चोरी और हिट एंड रन जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले शातिर अब पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। संदिग्धों और आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय नाहन में तीसरी आंख का पहरा बैठा दिया है।
पुलिस ने सोमवार को नाहन शहर की चुनिंदा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। गौरतलब हो कि पांवटा-नाहन में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने दोनों शहर में 34 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई है जिसका प्रथम चरण नाहन में शुरू किया गया।
इसके चलते पुलिस ने सोमवार को नाहन के गुन्नुघाट, बस स्टैंड, वाल्मीकि बस्ती चौंक, बड़ा चौंक, यशवंत विहार चौंक तथा दिल्ली गेट पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए। यह सभी कैमरे उच्च गुणवत्ता वाले हैं, जो रात के अंधेरे में भी साफ तस्वीर उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगाने का दूसरा चरण भी जल्द शुरू होगा। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से चोरी, स्नेचिंग तथा हिट एंड रन जैसे मामलों को सुलझाने में पुलिस को मदद मिलेगी। जबकि इससे पूर्व ऐसे मामलों में कई शातिर अपराधी साफ बच निकले हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त आपराधिक प्रवृति के लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाएंगे।
उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शहर के प्रमुख 6 स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में लाभप्रद होंगे।
--बाक्स---
रोड सेफ्टी क्लब ने डीसी का जताया आभार
रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान अमरजीत सिंह परमार ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया का आभार प्रकट किया है। परमार ने बताया कि क्लब ने शहरवासियों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बजट की मांग की थी। इस पर उन्होंने लाखों रुपये की राशि पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करवाई।