फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हादसे में घायल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम

हादसे में घायल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम

Wed, 20 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम
सड़क हादसे में घायल भाजपा कार्यकर्ता ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम
विज्ञापन

बुधवार को पैतृक गांव कोलर में हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सड़क हादसे में घायल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने गत मंगलवार को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 66 साल के थे। करीब चार दिन पहले वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद फौजी कोलर के समीप सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। लेकिन, गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। मंगलवार को राम प्रसाद फौजी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को उनके पैतृक गांव कोलर में अंतिम संस्कार हुआ। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रामप्रसाद फौजी भाजपा में शामिल हुए थे।

बाक्स
रामप्रसाद फौजी के निधन पर जताया शोक
भाजपा मंडल नाहन ने कोलर निवासी रामप्रसाद फौजी के निधन पर शोक प्रकट किया है। विधायक डॉ. राजीव बिंदल, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार, मुनीश चौहान, लाल सिंह चौहान, दिगंबर सिंह, विजेश गोयल, प्रीतमोहन शर्मा, विशाल तोमर, प्रतिभा कौशिक, देवेंद्र अग्रवाल, कुलदीप ठाकुर, स्नेह गर्ग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed