{"_id":"5cd977b8bdec22077c35601e","slug":"201557755832-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माजरा में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत एनएच-07 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायल को लोगों ने 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। लेकिन, सिर में गंभीर चोटें आने पर घायल ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक रविवार रात को बाइक पर मिश्रवाला से माजरा गुलाबगढ़ की तरफ जा रहा था। एनएच-07 पर माजरा में कब्रिस्तान के समीप पहुंचा तो देखा कि क्यारदा निवासी परम सिंह (40) पुत्र माम चंद घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। परम जब धौलाकुआं से पांवटा की तरफ आ रहा था तो बाइक सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई थी। घायल परम को रात को ही सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद माजरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि हादसे में परम सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके चलते घायल की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि माजरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।