फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार

बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में करीब एक सप्ताह पहले चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा राज्य के बताए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस की सहायता से दबोचे गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड में दोनों ने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से लगभग एक सप्ताह पहले बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे थे। इसके आधार पर पड़ोसी राज्यों की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में देवी चंद निवासी साढौरा (हरियाणा) और कर्मपाल उर्फ कर्मू शिव कॉलोनी कालाअंब (हरियाणा) का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिरों को हरियाणा राज्य के कालाअंब थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को हिमाचल प्रदेश के कालाअंब थाना को ट्रांसफर किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। वहीं, चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। एसपी रोहित मालपानी ने दोनों का गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है इस बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed