फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकानों के ताले तोड़ म्यूजिक सिस्टम समेत नकदी चुराई

दुकानों के ताले तोड़ म्यूजिक सिस्टम समेत नकदी चुराई

Wed, 13 Dec 2017 09:25 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के ताले तोड़ म्यूजिक सिस्टम समेत नकदी चुराई
दुकानों के ताले तोड़ म्यूजिक सिस्टम समेत नकदी चुराई
विज्ञापन

शिलाई के जाखना गांव में वारदात, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
चोरों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर भी सामान और नकदी उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई/ सतौन (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले जाखना गांव में चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर दुकान में रखे सामान और लगभग 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। शातिर चोरों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर भी नकदी और सामान चुरा लिया। दुकानदार की शिकायत पर राजबन पुलिस चौकी में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। अभी तक चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस चौकी राजबन में जाखना में दुकानदारी करने वाले प्रदीप सिंह निवासी गांव शरली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 दिसंबर की रात उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को दिए बयान में प्रदीप ने कहा है कि 11 दिसंबर की रात लगभग सवा नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन सुबह करीब सवा सात बजे वह दुकान खोलने आया तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। अंदर जाकर सामान और नकदी चेक की तो पता चला कि लगभग 61500 रुपये की नकदी और सिगरेट के तीन-चार पैकेट गायब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके कुछ ही समय बाद उनके पड़ोसी दुकानदार राकेश शर्मा भी दुकान पहुंचे। वहां भी इसी तरह की चोरी हुई थी। इस दुकान से चोर बूफर समेत म्यूजिक सिस्टम, आधार लिंक करने वाली मशीन और लगभग 16400 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गांव में एक शादी थी। ग्रामीणों से पता चला कि शादी में शरीक होने आए तीन व्यक्तियों ने एक गाड़ी के शीशे तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। उनकी दुकान में जहां भी छेड़छाड़ हुई थी वहां पर खून के धब्बे भी लगे हुए थे। राकेश की दुकान में भी गुल्लक और चेकबुक पर खून के धब्बे पाए गए हैं। लिहाजा उन्हें शक है कि दिन को गाड़ी के शीशे तोड़ने वालों के हाथों में चोटें आई होंगी। रात को उन्हीं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
--------------संजय भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed