फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रिक्शा से टकराई बाइक, दो घायल

रिक्शा से टकराई बाइक, दो घायल

Thu, 30 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा से टकराई बाइक, दो घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत तारूवाला इलाके में एक बाइक रिक्शा से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम नरेंद्र कुमार निवासी शमशेरपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बुधवार शाम को वह तारूवाला सड़क पर अपना रिक्शा खड़ा कर उसमें बैठा हुआ था। उसी समय तारुवाला की तरफ से एक मोटरसाइकिल ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क पर पलट गया। बाइक पर सवार दो युवकों प्रदीप कुमार और नरेंद्र कुमार को चोटें आई। उसका आरोप है कि यह हादसा बाइक चालक की तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed