फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डेढ़ वर्ष तक दुराचार करने का आरोप

डेढ़ वर्ष तक दुराचार करने का आरोप

Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष तक दुराचार करने का आरोप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद इलाके की एक शादीशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर डेढ़ साल से दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि जादू-टोने का सहारा लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 22 जून को आरोपी ने अंतिम बार उसके साथ दुराचार किया। 21 जुलाई को महिला ने अपनी चुप्पी तोड़कर यौन शोषण की जानकारी परिवार व पुलिस को दी। महिला ने बताया कि नारग पंचायत के नौहरा गांव के आरोपी काकाराम ने शारीरिक संबंधों की जानकारी सार्वजनिक करने पर उसके पति व बच्चों को मारने की धमकी दी थी। साथ ही अश्लील फोटो को भी वायरल करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती लड्डू खिलाए। बाद में उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने महिला की इस शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डेढ़ वर्ष तक दुराचार करने का आरोप
--शादीशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed