फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   6.19 लाख की ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

6.19 लाख की ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
6.19 लाख की ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
hathkadi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस के लिए वांछित चल रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को सिरमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6.19 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान लवनीत मेहता (39) पुत्र केवल कृष्ण मेहता निवासी बटाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में ठगी की रकम में और अधिक इजाफा होने की संभावना है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी लवनीत फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से बांड भरवाता था। कंपनी में रकम जमा कर दो और तीन गुना करने का झांसा देकर यह शख्स कई लोगों को चूना लगा चुका है। सिरमौर के पच्छाद थाना में ही आरोपी पर 6.19 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान पुलिस के लिए यह आरोपी वांछित चल रहा था। सिरमौर पुलिस भी आरोपी की दो साल से तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। इस बार सिरमौर की पच्छाद पुलिस ने आरोपी लवनीत को कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया।
विज्ञापन

2016 में दिया था धोखाधड़ी को अंजाम
आरोपी ने 2016 में जिले के पच्छाद इलाके में कई लोगों से धोखाधड़ी को अंजाम दिया। 2016 में सराहां थाने में पच्छाद क्षेत्र के बनाड़ निवासी सुमेर दत्त ने शिकायत की थी कि उन्हें लवनीत मेहता नामक व्यक्ति ने दिल्ली से फोन करके कहा था कि वह तीस हजार रुपये जमा करवाएं। उसकी एवज में उन्हें तीन लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद उसने यह राशि जमा की। इसी तरह इलाके के कई और लोगों से भी आरोपी ने ठगी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बटाला और दिल्ली में असिस्ट इंडिया कंपनी चला रहा था। इसके माध्यम से ही आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फांसकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द जेएमआईसी राजगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर आरोपी से मामले के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी सिरमौर पुलिस को दो साल से चकमा दे रहा था। पच्छाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2016 में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed