फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिक्षकों के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर वीडियो को कर दिया वायरल

शिक्षकों के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर वीडियो को कर दिया वायरल

Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर वीडियो को कर दिया वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के दो पूर्व छात्रों ने आपसी बातचीत कस एक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल कर दिया है। वीडियो के वायरल होते ही सिरमौर में हलचल मच गई है। दरअसल, वीडियो में दो पूर्व छात्र आपस में बात करते हुए न केवल स्कूल के शिक्षकों का मजाक उड़ा रहे हैं, बल्कि एक निजी स्कूल के साथ भी छात्रों की तुलना की गई है। साथ ही शिक्षकों के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद वीडियो को यू-ट्यूब से हटाकर पुलिस ने अपने पास सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्वयं को शमशेर स्कूल का पूर्व छात्र बता रहे हैं। शहर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि इस तरह की हरकतों से छात्रों के संस्कारों पर गहरा असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि गुन्नूघाट चौकी में इस संदर्भ में एक शिक्षक ने इसकी शिकायत भी की है। हालंाकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, एसपी ने मामला संज्ञान में आने के बाद वीडियो को यू-ट्यूब से हटवा दिया है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि यू-टयूब से वीडियो हटवा दिया गया है। वीडियो बनाने वालों की पहचान हो चुकी है। वीडियो बनाने वाले युवक अस्वस्थ हैं। उनका उपचार चल रहा है। एसपी का कहना है कि साइबर सुबूत के तौर पर वीडियो को संरक्षित कर लिया गया है। भविष्य में अगर कोई शिक्षक शिकायत दर्ज करवाता है, तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed