फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह पुलिस को करीब चार माह बाद मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। आरोपियों ने चार माह पहले हरिपुरधार स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर 12 मोबाइल, एयरटेल डोंगल व ईअर फोन आदि उपकरण चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। संगड़ाह पुलिस ने कड़ी मेहनत व तफ्तीश के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले अनिल शर्मा ने 11 फरवरी को संगड़ाह पुलिस थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज करवाया था। चार माह की तफ्तीश के बाद आखिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए जय सिंह व जगदीश चंद को अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed