फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोगीनंद में किराना की दुकान में आग, हजारों का नुकसान

मोगीनंद में किराना की दुकान में आग, हजारों का नुकसान

Sat, 28 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
मोगीनंद में किराना की दुकान में आग, हजारों का नुकसान
fire shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में शनिवार सुबह किराना की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मोगीनंद निवासी रक्षारानी पत्नी स्व. तरसेम गौतम का बेटा सोनू सुबह दुकान की सफाई करने के बाद करीब साढ़े 8 बजे अपने घर चला गया। इसी दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। आग लगने से मची अफरा-तफरी व शोर सुनकर रक्षारानी व उनका बेटा घर से नीचे पहुंचे तो दुकान में आग लगी देखी। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने आग को काबू करने का प्रयास किया। साथ लगती एक टंकी से पानी की बाल्टियां ढोकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान हजारों रुपये का सामान राख हो गया। वहीं दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का मुख्य कारण बिजली की तार से शार्ट सर्किट हुआ माना जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी दुकान के पास ही अन्य दुकानों की सर्विस वायर में भी आग लगी हुई थी। दुकानदार रक्षारानी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो ऊपरी मंजिल में उनके घरों को भी भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की घटना की जानकारी कालाअंब पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी इस बारे सूचित किया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार रक्षा देवी ने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed