फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार खाई में गिरी, एक की मौत

कार खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत रविवार दोपहर को रेणुका-बेचड़ का बाग मार्ग पर बधाला के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है जिसमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की एक इंडिका कार ददाहू से बेचड़ का बाग जा रही थी। इसी दौरान बधाला के निकट चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे 37 वर्षीय चालक विजय कुमार निवासी पंजलाता, नारायणगढ़ हरियाणा पुत्र चमन लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 60 वर्षीय रणजीत सिंह, 65 वर्षीय चमन लाल निवासी पंजलाता, द्राविल निवासी 50 वर्षीय बिशन सिंह व उसकी पत्नी 40 वर्षीय इंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया जहां चार में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नाहन रेफर कर दिया गया। रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो ददाहू केआर भारद्वाज ने मृतक को 25 हजार, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को 10-10 हजार तथा ददाहू अस्पताल में भर्ती 2 घायलों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
---कार खाई में गिरी, एक की मौत
बधाला के समीप हादसा, चार गंभीर रूप से घायल
मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन जारी : थाना प्रभारी रेणुका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed