फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरों के निशाने पर एटीएम, इंतजाम नाकाफी

चोरों के निशाने पर एटीएम, इंतजाम नाकाफी

Sun, 27 May 2018 08:15 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर एटीएम, इंतजाम नाकाफी

विज्ञापन
साइड स्टोरी----
चोरों के निशाने पर एटीएम, इंतजाम नाकाफी
दो दिन पहले ही पांवटा में भी हुआ था एटीएम चोरी का प्रयास
शहर के एटीएम में नहीं है सुरक्षा के कोई भी पुख्ता प्रबंध
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा और आसपास क्षेत्र के एटीएम चोरों के निशाने आ गए हैं। तीन दिन के भीतर एटीएम चोरी के दो प्रयास हुए हैं। वीरवार को पांवटा और अब माजरा में एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। हैरत है कि एटीएम की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन नहीं है। कई एटीएम में तो सुरक्षा गार्ड तक तैनात नहीं है।
सवाल है कि पुलिस थाना से 150 मीटर दूरी पर हो रही इस घटना के दौरान गश्ती दल कहां पर थे। वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठने लगे हैं। ऐसे में पीसीआर वैन, रात्रि गश्त पुलिस टीम व बैंक प्रबंधन वर्ग को सुरक्षा व एहतियात बढ़ानी होगी। बताते चलें कि धौलाकुआं, माजरा, पांवटा, बद्रीपुर, तारुवाला से लेकर गिरिपार तक तीन दर्जन से अधिक एटीएम विभिन्न बैंकों के लगे हैं जो पिछले सप्ताह से एटीएम चोर गिरोह के निशाने पर आ चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार को पांवटा शहरी क्षेत्र में एटीएम का शटर उखाड़ कर चोरी का प्रयास हुआ। एक सजग निजी होटल कर्मी ने संदिग्ध लोगों की सूचना दे दी। इसके बाद शहरी क्षेत्र में पुलिस पीसीआर वैन के मौके की तरफ आता देख चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हुए। अब माजरा की वारदात ने पुलिस और बैंक प्रबंधन दोनों को आगाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अलर्ट रहने के साथ बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को भी एटीएम कक्षों में किसी सुरक्षा गार्ड की तैनाती करनी होगी। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि माजरा एटीएम में तोड़फोड़ व चोरी प्रयास को गंभीरता से लिया जा रहा है। शीघ्र ही सभी बैंक प्रबंधकों की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें एटीएम कक्षों व उपभोक्ताओं को कैश सुरक्षित ले जाने को जरूरी सतर्कता व हिदायतों पर मंथन होगा।

बाक्स...
करीब 15 मिनट तक आरोपी रहे एटीएम कक्ष में
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा में एटीएम में कैश चोरी की वारदात के दौरान नकाबपोश आरोपी करीब 15 मिनट तक वारदात को अंजाम देते रहे। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज में पूरी जानकारी मिल रही है जिसमें पहला आरोपी हेलमेट व नकाब पहने रात करीब 2.20 पर पहुंचा। पहुंचते ही सीसीटीवी की वायर तोड़ी। फिर, दूसरे को आने का इशारा करता है। शटर तोड़ने पर रात को 2.20 से 2.35 बजे तक एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करते हैं।
----------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed