{"_id":"5952941d4f1c1ba10a8b463d","slug":"181498584093-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवान पर गोली चलाने वाला एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जवान पर गोली चलाने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लगभग 20 दिन पहले पांवटा साहिब के यमुना बैरियर पर पुलिस जवान पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। मंजीत सिंह उर्फ रिंपी को पुलिस ने फरीदकोट से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांवटा पुलिस की टीम हथियारों से लैस होकर गई थी। आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले दो आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस दबोच चुकी है। जबकि, 3 आरोपी सिरसा डबवाली मुठभेड़ में मारे गए थे। अब, इस मामले का एक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
जिला के पुलिस अधिकारियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि पांवटा शूट आऊट मामले में शामिल गैंगस्टर मनजीत सिंह उर्फ रिप्पी फरीदकोट में देखा गया है। सिरसा मुठभेड़ में खुद को उड़ाने वाले गैंगस्टर बंटी गिरफ्तार किए रिप्पी का सगा भाई था। एसआई सेवा सिंह, महेंद्र सिंह व दिनेश कुमार की टीम हरियाणा में संयुक्त अभियान में डेरा जमाए थी। इस बार आरोपी की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व एसआई सेवा सिंह सहित पूरी टीम पंजाब रवाना हो गई। सिरमौर से रिप्पी को लाने के लिए पुलिस कर्मियों को बाकायदा एके-47 से लैस किया गया। पुलिस टीम सोमवार सुबह फरीदकोट पहुंची। गैंगस्टर रिप्पी को देर शाम को बस स्टेंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर सिरमौर पुलिस टीम लौट आई है। अब, शूट आउट के आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
--बॉक्स के लिए--
छह जून को चलाई थी जवान पर गोली
पंजाब में अपराध करने के बाद खतरनाक गैंगस्टर उत्तराखंड की तरफ फरार हो गए थे। चंडीगढ़ पुलिस इनका पीछा कर रही थी। उन दिनों इनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही थी। 6 जून की रात को वाहन में सवार होकर उत्तराखंड से 7 बदमाश हिमाचल के पांवटा पहुंचे। यमुनाघाट बैरियर पर एचएससी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू की टीम ने वाहन को रोका। हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की, एक गोली पुलिस कर्मी की कनपटी के समीप से निकली। बदमाश इसके बाद हरियाणा-बिलासपुर संपर्क मार्ग पर बैरियर तोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
---
दो ने एक दूसरे को मारी थी गोली
पांवटा शूट आउट मामले के 3 आरोपियों को पंजाब-हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सिरसा डबवाली में घेरा था। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। घिरता देख 2 बदमाशों ने एक दूसरे को गोली मार ली। तीसरे की जहर खाने पर मौत हो गई थी। इनके पांवटा शूट आउट के दौरान प्रयोग की गई स्कार्पियों पीबी65एम-2808 बरामद हुई। इसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ पुलिस नवजोत सिंह व सुरमुख सिंह को आईएसबीटी सेक्टर-43 के पास से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
--पुलिस जवान पर गोली चलाने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
--यमुना बैरियर गोलीकांड मामला : सात में से तीन की गिरफ्तारी,
-- तीन की मौत, एक अभी तक फरार
पुख्ता सूचना जुटाने के बाद फरीदकोट से दबोचा गया शातिर