फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पच्छाद पुलिस ने बरामद की ढाई किलोग्रम चरस

पच्छाद पुलिस ने बरामद की ढाई किलोग्रम चरस

Sun, 12 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पच्छाद पुलिस ने बरामद की ढाई किलोग्रम चरस
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
पच्छाद पुलिस ने एक व्यक्ति से 2.500 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पच्छाद पुलिस को यह सफलता रविवार को उस समय हाथ लगी जब एक व्यक्ति कैरी बैग लेकर वाहन की जांच कर रही पुलिस के समीप पहुंचा। पुलिस को संदेह होने पर आरोपी के पास से ढाई किलो की नशीली खेप मिली।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रविवार को नारग सड़क मार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। एएसआई सोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने पच्छाद के नारग के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की। वाहनों की जांच के दौरान साथ लगते धरयार गांव की ओर से एक व्यक्ति हाथ में कैरी बैग लेकर पहुंचा। अचानक वह पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी की पहचान मोहर सिंह निवासी धार लेउनाना (राजगढ़) के रूप में हुई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढाई किलो चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पच्छाद पुलिस थाने में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed