फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कुंजा मतरालियों में मिला क्षत-विक्षत शव, रिश्तेदारों ने की शिनाख्त

कुंजा मतरालियों में मिला क्षत-विक्षत शव, रिश्तेदारों ने की शिनाख्त

Mon, 15 Apr 2019 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
कुंजा मतरालियों में मिला क्षत-विक्षत शव, रिश्तेदारों ने की शिनाख्त
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों में सोमवार को झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। शव शिलाई इलाके से लापता हुए व्यक्ति का बताया जा रहा है। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच कर लापता व्यक्ति के रूप में शिनाख्त की है।
विज्ञापन

सोमवार को पांवटा थाना में सूचना मिली कि कुंजा मतारलियों क्षेत्र में झाड़ियों से दुर्गंध आ रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। समीप ही एक थैला पड़ा था। इसमें रखे दस्तावेज में कुछ नंबर लिखे थे। इन पर कॉल करके रिश्तेदारों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि शिलाई के मानल निवासी रति राम (53) पुत्र फूलू राम होली मेले में पांवटा आया था। 5 दिन पहले ही वह रिश्तेदारों के यहां से कहीं जाने को निकला। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने शिलाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी थी। सोमवार को कुंजा मतरालियों में शव मिलने पर रिश्तेदारों ने मौके पर उसकी शिनाख्त की है। शिलाई से परिजनों को भी पांवटा बुलाया गया है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। एफएसएल टीम को भी पांवटा बुलाया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि कुंजा मतरालियों में एक शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed