फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूड़धार की वादियों में कहां खो गई नन्ही श्रुति

चूड़धार की वादियों में कहां खो गई नन्ही श्रुति

Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चूड़धार की वादियों में कहां खो गई नन्ही श्रुति
चूड़धार की वादियों में न जाने कहां खो गई नन्ही श्रुति
विज्ञापन

इलाके के लोग जता रहे बच्ची के अपहरण की आशंका
एसआईटी से मामले की जांच करवाने की उठी मांग
आठवें दिन भी चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। चूड़धार के रास्ते से लापता हुई पांच वर्षीय श्रुति की तलाश के लिए छेड़ा गया सर्च ऑपरेशन सोमवार को धीमा पड़ गया। हालांकि, कई लोग मासूम की तलाश में चूड़धार के जंगलों में गए, लेकिन आठवें दिन भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। अब लोग श्रुति के लापता होने के रहस्य को अपहरण से जोड़कर देखने लगे हैं।
गौरतलब है कि दो जून को चूड़धार से वापस लौटते वक्त शिमला के चौपाल क्षेत्र की श्रुति तीसरी नामक स्थान से अचानक लापता हो गई थी। उसकी तलाश में लोगों ने जंगलों की खाक छान मारी। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को मेगा सर्च ऑपरेशन को भी कामयाबी नहीं मिल पाई। अब लोग इस मामले को अपहरण से जोड़कर देखने लगे हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं मासूम का किसी ने अपहरण तो नहीं कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, आज पुलिस के अलावा व्रिजेश्वर युवा संगठन चाडना के लगभग 50 युवाओं ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस से इस मामले की आपराधिक एंगल से जांच करने की मांग की जा रही है। जबकि सरकार से भी एसआईटी से जांच करवाए जाने के लिए स्वर उठने लगे हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल नौहराधार के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह व समाजसेवी गुमान सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि यह मामला अपहरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। यदि बच्ची जंगल में लापता हुई होती तो इतनी तलाश के बाद कुछ सुराग जरूर हाथ लगता। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। रविवार को बच्ची की तलाश में चूड़धार के जंगल गए थे तो उस दौरान पुलिस ने गुज्जरों व ढाबे वालों के बयान दर्ज किए थे। लेकिन, उनके बयान भी मेल नहीं खा रहे हैं। इससे यह मामला रहस्यमयी बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए सरकार एसआईटी बनाए। जोगेंद्र सिंह ने सर्च अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि फिलहाल सर्च आपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मामले की दूसरे एंगल से भी छानबीन करवाई जाएगी। उन्होंने अपहरण के मामले पर कहा कि अभी इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed